निर्वासित भारतीयों का तीसरा जत्था अमृतसर पहुंचा, जानिए शहर के लोग क्या कह रहे हैं

निर्वासित भारतीयों का तीसरा जत्था अमृतसर पहुंचा, जानिए शहर के लोग क्या कह रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी सरकार लगातार अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को वापस भेज रही है। इसी प्रक्रिया में, अब तक अवैध रूप से सीमा पार कर अमेरिका में प्रवेश करने वाले 375 भारतीयों को अमेरिका द्वारा अमेरिकी जहाज से भारत वापस भेजा जा चुका है।

जानकारी के अनुसार अब खबर मिली है कि अमेरिका से तीसरा जत्था भी अमृतसर एयरपोर्ट पर आ चुका है। आपको बता दें कि भारतीयों का यह तीसरा जत्था 16 फरवरी की रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। अमेरिकी वायुसेना के सी-17 ग्लोबल मास्टर प्लेन में 112 लोग पहुंचे हैं। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ये लोग एयरपोर्ट से बाहर निकले। हरियाणा के लोगों के लिए पुलिस अधिकारी वोल्वो बस लेकर पहुंचे।

अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी भी हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। निर्वासित लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को दूध और डायपर दिए गए।

बताया जा रहा है कि देश से 18 हजार लोगों को भारत भेजा जाएगा, जिनमें से करीब 5 हजार लोग हरियाणा के हैं। अब तक कुल 335 भारतीयों को निर्वासित किया जा चुका है।