महाकुंभ के आखिरी दिनों का हिस्सा बने ये बॉलीवुड एक्टर, मां गंगा में डुबकी लगाकर लिया आशीर्वाद

महाकुंभ के आखिरी दिनों का हिस्सा बने ये बॉलीवुड एक्टर, मां गंगा में डुबकी लगाकर लिया आशीर्वाद

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का यह 43वां दिन है। मेला समाप्त होने में अभी दो दिन शेष हैं। दोपहर दो बजे तक 91 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके थे। संगम स्टेशन से संगम तक काफी भीड़ थी। दोपहर तक भीड़ कम होने लगी। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी से अब तक 62.97 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी महाकुंभ में हिस्सा लिया और अक्षय कुमार ने संगम में स्नान किया. अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी महाकुंभ में पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद भी लिया।

इस बीच, आज प्रयागराज के प्रवेश द्वार पर पार्किंग स्थल के आसपास ट्रैफिक जाम है। शहर के भीतर चौराहों पर भी समय-समय पर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रयागराज पहुंचने वाले वाहनों को संगम से 10 किलोमीटर पहले पार्किंग स्थल पर रोका जा रहा है। इसके बाद आप ऑटो, ई-रिक्शा या शटल बसों से मेला क्षेत्र तक पहुंच सकते हैं। हालाँकि, भीड़ की तुलना में ये संसाधन बहुत सीमित हैं।