केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

पंजाब के 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। आपको बता दें कि बाँधों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है, लेकिन राज्य के 2 हज़ार से ज़्यादा गाँव पानी में डूबे हुए हैं। सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएँ लगातार राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाढ़ के कारण पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग को हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों से साफ़ कहा है कि बाढ़ में बह गए पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्ग को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए योजना तैयार की जाए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और अन्य अधिकारियों के साथ पंजाब और अन्य राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को राजमार्गों को हुए भारी नुकसान के दीर्घकालिक और अल्पकालिक, दोनों समाधान खोजने के निर्देश दिए। बैठक में क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्रों में यातायात तुरंत बहाल करने के प्रयासों पर चर्चा हुई। श्री गडकरी ने अधिकारियों को ढलान स्थिरता के स्थायी समाधान के प्रयासों पर भी चर्चा करने का निर्देश दिया।