उत्तर प्रदेश : सांसद संजय सिंह का पत्र वितरित किया

उत्तर प्रदेश : सांसद संजय सिंह का पत्र वितरित किया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सांसद संजय सिंह की ओर जेल से मतदाताओं के नाम लिखे गए पत्र का शहर में बुधवार को घर-घर जाकर वितरण किया गया गया। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी सोच को मतदाताओं को बताया।

जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से घबरा गई है। लोकतंत्र की हत्या करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक करके जेल भेज रही है। इससे कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच लोकतांत्रिक तरीके से बेनकाब करने का काम कार्यकर्ता करेंगे। इस मौके पर हासिम अली, धनंजय सिंह, मुनेंद्र प्रताप सिंह, करन सिंह, पंकज राजपूत, फिरदोस बानो मौजूद रहे।