उत्तराखंड:विवादों से घिरे रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया अपने पद से त्यागपत्र

उत्तराखंड:विवादों से घिरे रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया अपने पद से त्यागपत्र
उत्तराखंड:विवादों से घिरे रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया अपने पद से त्यागपत्र

रुड़की: शुक्रवार को रुड़की नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है। शासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए हरिद्वार के डीएम को प्रशासक तैनात कर दिया है। जबकि निगम के रूटीन कार्य नगर आयुक्त के स्तर से देखे जाएंगे। मेयर गौरव गोयल ने शुक्रवार को शासन को अपना इस्तीफा भेजा था। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने नगर निगम रुड़की के मेयर पद को रिक्त घोषित कर दिया है।2019 में निर्दलीय जीत कर मेयर बने गौरव गोयल का कार्यकाल विवादों से भरा रहा। 25 लाख घूस मांगने के ऑडियो वायरल होने से लेकर तमाम आरोप उन पर लगे थे।