संजीव अरोड़ा को कौन सा विभाग मिला, CM मान ने बताया ट्वीट कर
राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार में नए मंत्री बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को राजभवन में आयोजित समारोह में 17वें मंत्री के रूप में शपथ ली। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को मंत्री पद देने का वादा किया गया था। इसी कारण से वह मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
आप सरकार के करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में यह सातवां मंत्रिमंडल विस्तार है। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होने की संभावना है। आपको बता दें कि सीएम मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने कहा कि "आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा जी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई।"
संजीव अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा जी पंजाब के लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के तीन करोड़ लोगों के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और बिना किसी पक्षपात के काम करेंगे।