कौन हैं रामपाल कश्यप, जिन्हें पीएम मोदी ने 14 साल बाद पहनाए जूते?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाखों प्रशंसक हैं। हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान मोदी की मुलाकात कैथल निवासी अपने एक अन्य प्रशंसक रामपाल कश्यप से हुई। जब रामपाल कश्यप प्रधानमंत्री मोदी के सामने पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अरे भाई, तुमने ऐसा क्यों किया? तुम अपने आप को क्यों परेशान कर रहे हो?
दरअसल कैथल के रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले प्रण लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे नहीं मिल लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा।
2014 में पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने तो रामपाल कश्यप की इच्छा पूरी हुई, लेकिन मुलाकात लंबित रही। इसके बाद भी रामपाल कश्यप अपने संकल्प पर अडिग रहे।
आपको बता दें कि सोमवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे पर पहुंचे तो हरियाणा के इस शख्स का इंतजार खत्म हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे मुलाकात की और इसके साथ ही मोदी ने अपना संकल्प पूरा करते हुए एक जोड़ी नए जूते लाकर उस व्यक्ति को दिए।