IPhone और Android फोन पर OLA UBER का किराया अलग-अलग क्यों, सरकार ने मांगा जवाब

IPhone और Android फोन पर OLA UBER का किराया अलग-अलग क्यों, सरकार ने मांगा जवाब

अक्सर हम अपने घर से ऑफिस, ऑफिस से घर या कहीं भी जाने के लिए कैब बुक करते हैं। आज के समय में यह एक बुनियादी मानवीय जरूरत बन गई है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया मोबाइल के आधार पर कीमतों में अंतर की शिकायतों से भर गया है।

आपको बता दें कि अपने मोबाइल फोन के मॉडल के आधार पर OLA या UBER बुक करने वाले उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि ओला और UBER एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर अलग-अलग कैब किराया बताते हैं।

इस पर उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने 23 जनवरी को कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने OLA UBER को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि एंड्रॉयड की तुलना में आईफोन की कीमत में अंतर के पीछे की सच्चाई क्या है, अगर कोई अंतर है तो कहां और कितना?

IPHONE और ANDROID के बीच मूल्य अंतर सिर्फ सवारी बुकिंग में ही चिंता का विषय नहीं है। कई शॉपिंग प्लेटफॉर्म और ऐप्स की सदस्यता में भी मूल्य अंतर देखा गया है। इसमें फ्लिपकार्ट, यूट्यूब, ब्लिंकिट, ज़ेप्टो शामिल हैं।