चंडीगढ़ के रोज गार्डन में महिला की हत्या, बाथरूम से मिली लाश

चंडीगढ़ के रोज गार्डन में महिला की हत्या, बाथरूम से मिली लाश

चंडीगढ़ के रोज गार्डन में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की खून से लथपथ लाश बाथरूम से मिली। मृतक महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है। पूरी घटना का पता तब चलता है जब दूसरी महिला बाथरूम में जाती है और महिला को मरा हुआ पाती है। इसके बाद वह वहां मौजूद लोगों को इस बारे में बताती है।

पुलिस को सूचना दे दी गई है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लाश के पास से एक चाकू भी मिला है और महिला के गले पर गहरे निशान हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी हत्या गला रेतकर की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज दोपहर सेक्टर-16 के रोज गार्डन पार्क में एक महिला बाथरूम गई तो देखा कि वहां एक महिला की लाश पड़ी है। जांच के लिए पूरे बाथरूम को सील कर दिया गया है। CCTV कैमरों की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि वह किसके साथ रोज गार्डन आई थी। महिला की पहचान के लिए रोज गार्डन के आसपास लगे CCTV भी जांचे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।