पंजाबियों से किया हर वायदा निभा रही है आम आदमी पार्टी:बरसट

पंजाबियों से किया हर वायदा निभा रही है आम आदमी पार्टी:बरसट
पंजाबियों से किया हर वायदा निभा रही है आम आदमी पार्टी:बरसट

जालंधर 5 अप्रैल: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बुधवार को जालंधर लोकसभा क्षेत्र के करतारपुर के ब्लॉक लांबड़ा में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और चुनाव अभियान को अगले चरण में ले जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव की जीत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की नींव रखेगी।

इस मौके पर बरसट के साथ करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक बलकार सिंह, पार्टी के सम्मानित नेता गुरविंदर सिंह अध्यक्ष योजना बोर्ड तरनतारन, ब्लॉक अध्यक्ष जुझार सिंह, सुखजिंदर सिंह संधू, यादविंदर सिंह, डॉ.मोहिंदरजीत सिंह मारवा भी मौजूद थे। पार्टी महासचिव ने सभी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को पंजाब और क्षेत्र के विकास के लिए मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और नीतियों के बारे में जानकारी देने की अपील की।

बरसट ने कहा कि "आप" ने चुनाव से पहले पंजाबियों से किया हर वादा पूरा किया है। मान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में पंजाब के लगभग तीस हजार युवाओं को रोजगार मिला है। 300 यूनिट फ्री होने से पंजाबियों का बिजली बिल भी जीरो आ रहा है। जबकि पिछली सरकारों में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। इसलिए सरकार के समक्ष राज्य को फिर से खुशहाल बनाने के लिए कई चुनौतियां हैं। इनमें रोजगार एक प्रमुख मुद्दा है। इसके अलावा प्रदेश के स्वास्थ्य और, शिक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक संस्थाओं के कार्य में पारदर्शिता आदि भी विकास की राह में बड़ी बाधा हैं। इन्हें दूर करने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है।

बरसट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल सिर्फ ये कहकर निकल दिए कि "खजाना खाली है"। उन्होंने कांग्रेस के दौरान रुके हुए विकास कार्यों और जालंधर में सड़कों की खस्ता हालत के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व वाली "आप" सरकार की सराहना की और कहा कि मान सरकार ने जालंधर सहित राज्य भर में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को शुरू किया है ताकि पंजाब को विकास की पटरी पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ संभव है।