भाजपा अध्यक्ष का तीसरे चरण का भ्रमण 9 फरवरी से, इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा भ्रमण

भाजपा अध्यक्ष का तीसरे चरण का भ्रमण 9 फरवरी से, इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा भ्रमण
File Pic

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश की 70 विधान सभा क्षेत्रो के" कार्यकर्ता संवाद " कार्यक्रम के तहत तीसरा चरण 9 फरवरी से रामनगर से प्रारम्भ करेंगे ।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने 120 दिवसीय 70 विधानसभाओं में भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे चरण का भ्रमण 9 फरवरी  को रामनगर विधानसभा से शुरुआत करेंगे।  5 दिवसीय इस दौरे में भाजपा अध्यक्ष भगत रामनगर, सल्ट, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन , यमकेश्वर  विधानसभाओं में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।भगत इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। 
      विधानसभा वार बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सम्बंधित विधानसभा के शक्ति केन्द्रों के सयोजकों से लेकर वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व में मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारी रहे हों जिनके पास वर्तमान में पार्टी का कोई दायित्व नही हैं ऐसे सभी वरिष्ठ लोगो  को बैठकों में बुलाया गया है। बैठक में  नगर निकायों के सभासद पार्षद विकास खंडों के कनिष्ठ ,ज्येष्ठ व  प्रमुखों, सहकारी समितियों के निदेशक डीसीबी के अध्यक्ष व प्रदेश स्तरीय सहकारी समितियों निदेशक  व अध्यक्षों सहित विधायक व पूर्व विधायको को भी आमंत्रित किया गया है।