चमोली:देवाल -मुन्दोली मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

चमोली:देवाल -मुन्दोली मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त
चमोली:देवाल -मुन्दोली मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

देवाल (मोहन गिरी):सोमवार देर शाम देवाल थराली- देवाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गये।वाहन दुर्घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी तभी देवाल चौकी प्रभारी जगमोहन पडियार ने मौके पर पहुंच राहत बचाव का कार्य शुरू किया।पुलिस और स्थानीय लोगो द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया।चौकी प्रभारी जगमोहन पडियार ने बताया कि एक अल्टो कार Uk 11-3609 शाम 6 बजे चेपड़ो से बमणबेरा जा रही थी। जो अचानक हाट कल्याणी के समीप सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरी जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में चालक हीरा बल्लभ पुत्र आत्माराम उम्र 33 वर्ष निवासी बमणबेरा , सावित्री देवी पत्नी आत्माराम उम्र 62 वर्ष निवासी बमणबेरा ,विजय कुनियाल पुत्र रामचन्द्र उम्र 35 वर्ष निवासी बमणबेरा,आयुष पुत्र नरेंद्र प्रसाद उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी बमणबेरा शामिल है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के डॉक्टर मनोज कुमार का कहना है कि हीरा बल्लभ और आयुष को प्रथम उपचार के बाद उनको घर भेज दिया है। जबकि सावित्री देवी ,विजय कुनियाल को गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।