दिल्ली दौरे में अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यारी से मिले सीएम धामी

दिल्ली दौरे में अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यारी से मिले सीएम धामी
दिल्ली दौरे में अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यारी से मिले सीएम धामी

नई दिल्ली: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं। और दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। आपको बता दें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी रहे हैं। ऐसे में समय मिलते ही आशीर्वाद लेने अपने राजनीतिक गुरु के पास भी पहुंच गए। आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री पीएम राष्ट्रपति गृह मंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।