बुंदेलखंड:सीएम योगी ने किया रसिन बांध का लोकार्पण

बुंदेलखंड:सीएम योगी ने किया रसिन बांध का लोकार्पण
बुंदेलखंड:सीएम योगी ने किया रसिन बांध का लोकार्पण

महोबा: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के महोबा जिले में लहचूरा बांध पहुंचकर अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण कर आधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल का काम चल रहा है, उसमें प्रशासन प्लंबरिंग ट्रेड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं।मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्रात्रलय के लिए कहा कि अभी तक लोग समझते थे कि जलशक्ति मंत्रालय केवल हैंडपंप ही लगवाता है लेकिन मंत्रालय ने पानी का पावर दिखा दिया है। इसके बाद सीएम चित्रकूट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बांध का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रसिन बांध में विधिवत पूजा-अर्चन कर लोकार्पण किया। सीएम ने यहां सेल्फी भी ली। इसके बाद बुंदेलखंड के दिवारी नृत्य का भी अवलोकन किया।
यहां सीएम ने कहा कि 3600 करोड़ की लागत से अर्जुन परियोजना शुरू होने जा रही है। इस परियोजना से 5-7 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। चित्रकूट का एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। चित्रकूट निवासी मुंबई दिल्ली अयोध्या तक हवाई यात्रा कर सकेंगे। चित्रकूट के बाद सीएम बांदा पहुंचे।
यहां मुख्यमंत्री ने रसिन बांध में पूजा व लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक करने वाले नौजवानों को जिला प्रशासन उन्हें ट्रेनिग देकर हर घर नल जल योजना में उन्हें नौकरी दें। जो जिस लायक हो उसे वैसा ही अवसर दें।

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सेल्फी वाली तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'सुंदर परिवेश, सुशासन और सम्मान, 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' की यही है पहचान। आइए, उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की यात्रा में हम सभी साथ चलें।

​किसानों को गुमराह कर रहे कुछ लोग
योगी ने कहा कि कुछ लोग अन्नदाता किसानों को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करते रहते हैं। जो लोग पूछते हैं कि मोदी-योगी ने किसानों के लिए क्या किया, उन्हें इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि जब उन्हें सत्ता का अवसर दिया गया तो उन्होंने क्या किया?