डॉ. धन सिंह रावत हो सकते हैं उत्तराखंड के पहले उप मुख्यमंत्री

डॉ. धन सिंह रावत हो सकते हैं उत्तराखंड के पहले उप मुख्यमंत्री
डॉ. धन सिंह रावत हो सकते हैं उत्तराखंड के पहले उप मुख्यमंत्री

देहरादून:उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयासों का दौर जारी है। अभी तक 4 - 5 नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। अब इसमें रमेश पोखरियाल निशंक का नाम तेजी से सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं डॉ. धन सिंह रावत को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के करीबी हैं। इसका फैसला  बीजेपी की विधायक दल में बैठक में हो सकता है. विधायक दल की बैठक में ही साफ होगा कि शीर्ष नेतृत्व किसके नाम पर मुहर लगाता है। इस वक्त देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक चल रही है। संभव है कि कुछ देर में उत्तराखंड के नए सीएम के नाम का ऐलान हो जाए।
रमेश पोखरियाल 'निशंक'। 1991 में वे प्रथम बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कर्णप्रयाग निर्वाचन-क्षेत्र से चुने गए थे। इसके बाद 1993 और 1996 में पुनः उसी निर्वाचन-क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1997 में वे उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के उत्तरांचल विकास मंत्री बने। 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के वह उत्तराखंड के पांचवे  मुख्यमंत्री रहे थे।