उत्तराखंड में पकड़ी गई नकली रेमडेसिविर फैक्ट्री,पांच गिरफ्तार
देहरादून: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने नकली रेमडेसिविर (Fake remdesivir) बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार में अवैध फैक्टरियों में नकली रेमडेसिविर का उत्पादन करता है।पुलिस ने बताया कि यह लोग एक इंजेक्शन को 25 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से रेमडेसिविर के 196 नकली इंजेक्शन बरामद किए हैं। वहीं तीन हजार खाली वायल्स भी पुलिस को मिली है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे अब तक कोरोना मरीजों को दो हजार से अधिक रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बेच चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
- अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक ही परिवार के 18 लोग संक्रमित
- उत्तराखंड में कोरोना के आज के आंकड़े लगातार बिगड़ते हालात बयां कर रहे हैं
- हाई कोर्ट के आदेश के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने जारी किए ऑक्सीजन सप्लायरों के नए नंबर
- डीआरडीओ की मदद से गढ़वाल और कुमाऊ में जल्द तैयार होंगे 1400 ऑक्सिजन बेड और आईसीयू
- बड़ी खबर: बिना मास्क पकड़े गए तो अब लगेगा इतना जुर्माना, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश