दुनिया के 50 क्षेत्रों में पंजाब, यूपी के मानव निर्मित ढांचों से पर्यावरण को उच्च जोखिम का नुकसान

दुनिया के 50 क्षेत्रों में पंजाब, यूपी के मानव निर्मित ढांचों से पर्यावरण को उच्च जोखिम का नुकसान

XDI - क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव द्वारा आज जारी भौतिक जलवायु जोखिम की नई रैंकिंग के अनुसार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित नौ भारतीय राज्य अत्यधिक मौसम और जलवायु परिवर्तन से निर्मित पर्यावरण को नुकसान के जोखिम वाले दुनिया के शीर्ष 50 क्षेत्रों में शामिल हैं।

XDI को भौतिक जलवायु जोखिम विश्लेषण में अग्रणी के रूप में देखा जाता है। निर्मित पर्यावरण में मानव निर्मित संरचनाएं जैसे घर, सड़कें, कार्यस्थल और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। चीन दूसरा देश है जिसके पास सबसे कमजोर क्षेत्र हैं। नौ राज्यों में बिहार 22वें, उत्तर प्रदेश 25वें, असम 28वें, राजस्थान 32वें, तमिलनाडु 36वें, महाराष्ट्र 38वें, गुजरात 44वें, पंजाब 48वें और केरल 50वें स्थान पर है।

चीन और अमरीका अन्य दो देश हैं जिनके पास सबसे कमजोर क्षेत्र हैं। चीन की दो सबसे बड़ी उप-राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाएं, जियांगसू और शेडोंग, वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। वैश्विक शीर्ष 50 में आधे से अधिक प्रांत चीन में हैं। चीन के बाद, शीर्ष 100 में 18 राज्यों के साथ अमेरिका में सबसे अधिक जोखिम वाले राज्य हैं। फ्लोरिडा सर्वोच्च रैंकिंग वाला अमेरिकी राज्य है, जिसके बाद कैलिफोर्निया और टेक्सास का स्थान है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2050 में शीर्ष 50 सबसे अधिक जोखिम वाले राज्यों और प्रांतों में से 80 प्रतिशत चीन, अमेरिका या भारत में हैं। XDI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "यह पहली बार है जब दुनिया के हर राज्य, प्रांत और क्षेत्र की तुलना में विशेष रूप से निर्मित पर्यावरण पर केंद्रित भौतिक जलवायु जोखिम विश्लेषण किया गया है।"