पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएसई का दौरा किया, राज्य को देश भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया

पंजाब  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएसई का दौरा किया, राज्य को देश भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का दौरा किया और राज्य को देश भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री ने यहां बीएसई में बेल रिंगिंग समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब को अवसरों की भूमि के रूप में प्रदर्शित किया और कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि तेजी से देश के औद्योगिक हब के रूप में उभर रहे राज्य में निवेश करने से उद्यमियों को काफी लाभ होगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पूर्ण साम्प्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारा है, जो राज्य के समग्र विकास और समृद्धि के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे अपने व्यवसाय को फैलाने के लिए उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधन और सर्वोत्तम औद्योगिक और कार्य संस्कृति द्वारा समर्थित इस सौहार्दपूर्ण माहौल का अधिकतम उपयोग करें। उद्योगपतियों का रेड कार्पेट पर स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हमेशा नए विचारों और नवाचारों के लिए खुली है। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब देश का औद्योगिक हब बनकर उभरेगा।

अगले महीने एस.ए.एस. नगर में होने वाली इन्वेस्ट पंजाब समिट में उद्योगपतियों को राज्य का दौरा करने का न्यौता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 23-24 फरवरी को इन्वैस्ट पंजाब समिट का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मेगा आयोजन की तैयारियों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के पीछे मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलकर राज्य में प्रतिभा पलायन की प्रवृत्ति को उलटना है।