गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, इस मुद्दे पर हुई चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस मुलाकात में पंजाब के मुद्दों को लेकर अहम चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से भी चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि मुलाकात सकारात्मक रही।
पंजाब की सीमाओं को लेकर हुई चर्चा 
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया चर्चा करते हुए बताया कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसीके चलते पंजाब की सीमा पर फेंसिंग के मुद्दे पर गृह मंत्री से विस्तार से चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब की सीमाओं को लेकर अमित शाह ने जरूरी सुझाव दिए है।
बता दें कि यह मुद्दा कुछ महीनों से राज्य और केंद्र के बीच विवाद का विषय रहा है, जब से केंद्र ने बीएसएफ को अधिक अधिकार देने के अपने फैसले को अधिसूचित किया है। पंजाब के ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर कई दिनों से आवाज उठा रहे हैं।  
दरअसल, खेती की जमीन का एक बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा और मौजूदा फेंसिंग के बीच स्थित है, इसलिए कई किसानों को लगभग रोजाना फेंसिंग पार करना पड़ता है। किसानों को ऐसा करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण पंजाब की सीमाओं पर तैनात बीएसएफ जवानों का काम का दबाव भी बढ़ जाता है। इसी मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री हल निकालना चाह रहे है।