बिग ब्रेकिंग: पुष्कर सिंह धामी चुने गए उत्तराखंड के 11 वें सीएम

बिग ब्रेकिंग: पुष्कर सिंह धामी चुने गए उत्तराखंड के 11 वें सीएम
पुष्कर सिंह धामी (फाइल)

उत्तराखंड: देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और डी पुरुन्देश्वरी ने भाजपा विधायकों की थाह ही और पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नया नेता चुना गया। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल इससे पहले राज्यपाल को इस्तीफा सौंप चुका है।