बड़ी खबर :केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन

बड़ी खबर :केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन
रामविलास पासवान (फाइल)

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान नहीं रहे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह दुःखद खबर दी है। बता दें कि रामविलास पासवान पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। स्व पासवान की हाल ही में बायपास सर्जरी हुई थी.वे 74 वर्ष के थे. उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी. उन्‍होंने लिखा, ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa.''

रामविलास पासवान ने ही सन 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। करीब एक सप्‍ताह पहले अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा था। इसके बाद आज रात उन्‍होंने आखिरी सांस ली। राम विलास पासवान को राजनीति का बड़ा मौसम वैज्ञानिक माना जाता था। सरकार किसी की भी रही, राम विलास पासवान हमेशा सत्‍ता में रहे। खास बात यह रही कि उन्‍होंने हमेशा चुनाव के पहले गठबंधन किया, चुनाव के बाद कभी नहीं।

सीएम त्रिवेंद्र ने जताया शोक

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पासवान जी लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व कुशलता से निभाया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों व समर्थकों को धैर्य प्रदान करे।