साधु सिंह धर्मसोत को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

साधु सिंह धर्मसोत को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मोहाली की एक अदालत ने पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था। वीबी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद धर्मसोत के खिलाफ ब्यूरो के रेंज पुलिस स्टेशन मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि में पूर्व मंत्री और उनके परिवार की आय 2,37,12,596.48 रुपये जबकि खर्च 8,76,30,888.87 रुपये रहा। आय मंत्री की आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक थी।

पूर्व मंत्री की और संपत्ति का पता लगाने के लिए मामले में आगे की जांच चल रही है। इससे पहले सात जून को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत धर्मसोत को अमलोह से गिरफ्तार किया गया था।