हरक सिंह की हनक: हटाए गए शमशेर सिंह सत्याल

हरक सिंह की हनक: हटाए गए शमशेर सिंह सत्याल
हरक सिंह की हनक: हटाए गए शमशेर सिंह सत्याल

देहरादून:आखिरकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में हरक सिंह रावत और शमशेर सत्याल के बीच चल रही तनातनी के बीच सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शमशेर सिंह सत्याल को कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। साथ ही साथ विवादों में रही सचिव मधु नेगी को भी कल्याण बोर्ड से रुखसत कर दिया गया है। इस कार्रवाई को हाल में हरक सिंह रावत की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक का नतीजा माना जा रहा है।
सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरबंस सिंह चुघ को वर्तमान में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के बीच लगातार वाक युद्ध चल रहा था जिस पर न तीरथ सिंह रावत ने फैसला लिया और ना शुरुआती दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोई फैसला लिया था। शमशेर सिंह सत्याल कुमायूं मंडल के बड़े भाजपा नेता हैं।