'टीचर ऑफ द ईयर-2022' : देहरादून में हुआ प्रदेश के गुरुजनों का सम्मान

'टीचर ऑफ द ईयर-2022' : देहरादून में हुआ प्रदेश के गुरुजनों का सम्मान
'टीचर ऑफ द ईयर-2022' : देहरादून में हुआ गुरुजनों का सम्मान

देहरादून:राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार, 5 सितंबर को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में भव्य "टीचर ऑफ द ईयर-2022" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 05 कुलपतियों सहित पूरे प्रदेश से शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों से 60 रिसर्च स्कॉलर, प्राचार्य, शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
"पांचवें टीचर ऑफ द ईयर" कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, सोसायटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर तथा दिव्य हिमगिरि के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
"पांचवें टीचर ऑफ द ईयर" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पुष्कर सिंह धामी मौसम खराब होने के सल्ट से आने में विलंब होने के शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अपने हाथों से पूरे प्रदेश से आए शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर तथा यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओंकार सिंह ने की।
उल्लेखनीय है कि शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाला "टीचर ऑफ द ईयर-2022" कार्यक्रम प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। इस अवॉर्ड के लिए इस वर्ष पूरे प्रदेश से 550 से अधिक अध्यापकों ने विभिन्न श्रेणियों में अपना नामांकन किया। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह की अध्यक्षता में गठित एक उच्च अधिकार प्राप्त स्क्रीनिंग एवं चयन समिति जिसमें उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक, केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति/कुलाधिपति, शोध संस्थानों के निदेशक व अन्य शिक्षाविद शामिल थे, ने विभिन्न श्रेणियों में केवल 55 लोगों का चयन किया। स्क्रीनिंग एवं चयन कमेटी ने इस वर्ष के लिए 5 कुलपतियों को "वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2022" देने के लिए नामित किया। "टीचर ऑफ द ईयर" कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, प्रोफेसर ओ पी एस नेगी, प्रोफेसर पीपी ध्यानी, प्रोफेसर सुनील रॉय, प्रोफेसर एनएस भंडारी को "वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2022" का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 55 चयनित शिक्षकों को 'एक्सीलेंस इन रिसर्च ऑफ द ईयर-2022", 'प्रिंसिपल ऑफ द ईयर-2022" तथा "टीचर ऑफ द ईयर-2022" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार विजेताओं की सूची:-
वाइस चांसलर ऑफ द ईयर 2022
1 प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल वाइस चांसलर दून यूनिवर्सिटी
2 प्रोफेसर डॉ ओ पी एस नेगी वाइस चांसलर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी
3 डॉ पीपी ध्यानी वाइस चांसलर श्री देव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी
4 प्रोफेसर डॉक्टर सुनील राय वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी आफ पैट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज
5 प्रोफेसर डॉक्टर एन एस भंडारी वाइस चांसलर सुगन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा

एक्सीलेंस ऑफ रिसर्च इन ईयर 2022
1 कुसुम दीप
2 डॉ राकेश सिंह
3 डॉ अचलेश दवेरे
4 मनोज दिवाकर
5 राजीव तिवारी
6 डॉ सुशील के पोरवाह
7 डॉक्टर सुनील सेमवाल

प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2022
1 डॉक्टर बृजमोहन सिंह
2 रेखा असवाल
3 दिनकर रौतेला
4 प्रोफेसर जानकी पनवार 
5 प्रोफेसर  एच सी पुरोहित
6 डॉक्टर जगदीश प्रसाद
7 डॉ मीना सेमवाल
8 डॉ सुनीता भट्ट
9 देस्मोड दमोंटी
10 अनिता सैनी
11 एक्टिव बेसिल नोएल पिंटो
12 डॉ पराग जैन

टीचर ऑफ द ईयर 2022
1. डॉ रीना उनियाल तिवारी
2. डॉ ममता सिंह
3. डॉ तरुण कुमार
4. डॉ धीरज बिष्ट
5. अंकिता पोखरियाल
6. डॉ निशू कुमार
7. डॉ वर्षा सिंह 
8. विकास आनंद
9. डॉ ज्योत्सना  सेठ
10. सोमलता झा
11 प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार दीक्षित
12 डॉक्टर ईश्वर भारद्वाज
13 डॉ सुशील कुमार राय
14 रिचा गिनवाल
15 डॉ कुमार विमल लखतकिया
16 पल्लवी गुसाईं
17 डॉ. अमित अदलाखा
18 डॉक्टर अनुपमा बहादुर
19 रोहित कनौजिया
20 प्रोफेसर मनोज कुमार पांदा
21 लीलाधर
22 विवेक गोयल
23 डॉ श्वेता गोयल 
 24 वरुण सपरा
25 अमित कुमार बेरा
26 प्रोफेसर डॉ हेमराज वर्मा
27 राखी कोली
28 महेंद्र कुमार शर्मा
29 हितेश कुमार शर्मा
30 नंदन चंद्र आर्य
31 राखी दायमा
32 संगीता सोफात
33 चंदन सिंह घुघत्याल
34 मोनिका शर्मा
35 कंचन गौतम