ब्रेकिंग: कैबिनेट का फैसला, उपनल कर्मियों का इतना बढ़ा वेतन

ब्रेकिंग: कैबिनेट का फैसला, उपनल कर्मियों का इतना बढ़ा वेतन
ब्रेकिंग: कैबिनेट का फैसला, उपनल कर्मियों का इतना बढ़ा वेतन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई है, जिसमें उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा। गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।