उत्तराखंड पुलिस के 88 एसआई बने इंस्पेक्टर, सूची जारी

उत्तराखंड पुलिस के 88 एसआई बने इंस्पेक्टर, सूची जारी
उत्तराखंड पुलिस के 88 एसआई बने इंस्पेक्टर, सूची जारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के 88 एसआई, इंस्पेक्टर बन गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने दारोगा से इंस्पेक्टर बने पुलिसकर्मियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बता दें कि दारोगाओं की पदोन्नति में पेच वर्ष 2016 में फंसा  था। नतीजतन साल 2017, 18 और 19 में एक भी दारोगा की पदोन्नति नही हुई। अगस्त के पहले सप्ताह में इसके आधार पर वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। इस सूची को उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
जिन 88 दारोगाओं की पदोन्नति हुई है, वह सभी सिविल पुलिस के हैं। अभी इंटेलीजेंस के 32 और पीएसी के 56 दारोगाओं की पदोन्नति शेष है। पहली सूची आने में बाद माना जा रहा है कि जल्द इन 88 दारोगाओं का भी इंस्पेक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा। यहां देखें सूची