पुत्रवधू की संदिग्ध मौत मामले में नामजद कांग्रेस प्रदेश सचिव को प्रीतम सिंह ने किया निलंबित

पुत्रवधू की संदिग्ध मौत मामले में नामजद कांग्रेस प्रदेश सचिव को प्रीतम सिंह ने किया निलंबित
पुत्रवधू की दहेज हत्या में नामजद कांग्रेस प्रदेश सचिव को प्रीतम सिंह ने किया निलंबित

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की प्रदेश सचिव पूनम भगत पर लगे आरोपों को दृश्टिगत रखते हुए उनकी पार्टी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेष प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी ने बताया कि पूनम भगत पर लगे आरोपों तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के परिपेक्ष में पार्टी नेतृत्व द्वारा तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता निलम्बित करने का निर्णय लिया गया है।बीती 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में पूनम भगत की पुत्रवधू यशिका की मौत हो थी। यशिका के मायके वालों ने पूनम भगत और उनके शिवम भगत समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पूनम भगत की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दो महीने पहले पूनम भगत के बेटे शिवम भगत के साथ यशिका का विवाह हुआ था। 24 फरवरी को यशिका की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने पूनम भगत और शिवम भगत पर बेटी यशिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूनम भगत फरार चल रही हैं।
यशिका को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च 
नवविवाहिता यशिका की मौत से आक्रोशित कनखल के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कनखल चौक बाजार पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत और उनके बेटे शिवम भगत का पुतला दहन किया। लोगों ने दो मिनट का मौन रख और गायत्री मंत्र का जाम कर यशिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
कनखल में पुरोहित समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने कनखल थाने से चौक बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में यशिका की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे में दहेज लोभियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक पतन की सोच पालने वालों का उनके अंजाम तक पहुंचाया जाना चाहिए।