बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे 6 से 12 तक के सभी स्कूल, त्रिवेन्द्र कैबिनेट में लिया गया फैसला

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे 6 से 12 तक के सभी स्कूल, त्रिवेन्द्र कैबिनेट में लिया गया फैसला
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे 6 से 12 तक के सभी स्कूल, त्रिवेन्द्र कैबिनेट में लिया गया फैसला

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई मुश्किल फैसले लिए गए। इसमें सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय को खोले जाएंगे, प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए sop जारी करेगा,
त्रिवेंद्र कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले,
1:- मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरे करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जाएगा,
2:- सिंगल यूज प्लास्टिक पर विनियम बनाए गए, हर प्रकार के प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स प्लेट चम्मच कटोरी सभी प्रतिबंध, 100 रुपये से 5 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा
3:- वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया,
4:- साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में लागू किया गया, राज्य में साइबर हमलों को रोकने को लेकर मैनेजमेंट प्लांट को दी मंजूरी,
5:- 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय को खोले जाएंगे, प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए s&op जारी करेगा,
6:-क्लास 8 से 9 क्लास में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा इससे सिर्फ साइकिल ही खरीदी जाएगी।

7-नगर निगम में टेक्स सर्कल रेट से जुड़ेगा लेकिन नही बढेगा टेक्स। अगले 5 वर्ष तक वर्तमान रेट में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी नही लाया गया अध्यादेश। 
 
7इस वर्ष आबकारी नीति को कैबिनेट में मंजूरी। इस बार 2 साल के लिए दी जाएगी दुकाने, ई टेंडरिंग, 40 से 50 हजार आवेदन शुल्क, देशी शराब में बीयर बेचने की अनुमति, नए सिरे से सभी दुकानों का राजस्व निर्धारित। fl2 की फीस देशी 12 से 15 लाख की गई। विदेशी की 10 से 15 लाख। सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। अवशेष स्टॉक होगा हैंडओवर।