होली पर भारतीय रेलवे का यात्रियों को खास तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

होली पर भारतीय रेलवे का यात्रियों को खास तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

होली के त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर और अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में बड़ी राहत मिलेगी।

यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में चार चक्कर पूरे करेगी। गोरखपुर से अमृतसर के लिए ट्रेन संख्या 05005 प्रत्येक बुधवार को 5 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक चलेगी, जबकि वापसी में अमृतसर से गोरखपुर के लिए ट्रेन संख्या 05006 प्रत्येक गुरुवार को 6 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके साथ ही यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

होली स्पेशल ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सिटी और ब्यास रेलवे स्टेशनों सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।