करनाल जिले में दोपहर एक बजे तक 39.74 फीसदी वोटिंग, इंद्री विधानसभा में सबसे ज्यादा 44.80 फीसदी लोगों ने किया मतदान

करनाल जिले में दोपहर एक बजे तक 39.74 फीसदी वोटिंग, इंद्री विधानसभा में सबसे ज्यादा 44.80 फीसदी लोगों ने किया मतदान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है. दोपहर एक बजे तक पूरे प्रदेश में 36.69 फीसदी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं बात करनाल जिले की करें तो यहां के 39.74 वोटर्स अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। करनाल जिले की पांच विधानसभाओं में सबसे ज्यादा इंद्री में अब तक वोटिंग हुई है। यहां 44.80 फीसदी लोगों ने अब तक मतदान किया है। शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है। इसलिए मतदान प्रतिशत बढ़ना लाजिमी है।

वहीं जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो असंध में 42.50 फीसदी लोग अपना वोट डाल चुके हैं। घरौंडा में 44.50 प्रतिशत लोग अब तक वोट कर चुके हैं। नीलोखेड़ी में 39.00फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। बात करनाल विधानसभा सीट की करें तो यहां जिले में सबसे कम मतदान अब तक हुआ है । दोपहर एक बजे तक करनाल विधानसभा में मात्र 29.40 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जब सीएम बने थे तो उन्होंने करनाल से ही उपचुनाव लड़ा था, लेकिन अब नायब सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है।