आप नेता संजय सिंह बोले, घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार अच्छा संदेश, अडानी वाले 2024 में हारेंगे

आप नेता संजय सिंह बोले, घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार अच्छा संदेश, अडानी वाले 2024 में हारेंगे

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की जनता जुमला पार्टी को हटाने का मन बना चुकी है। भाजपा व उनके सभी दल घोसी में लगे थे लेकिन सपा को जीत मिली। यह अच्छा संदेश है। 2024 में भाजपा का जाना तय है। इंडिया बुरी तरह से अडानी वालो को हराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अडानी लिए काम कर रहे हैं। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अब इंडिया का नाम बदलने की बात कही जा रही है। यह घबराहट है। देश के साथ धोखा है। क्या देश का नाम बदलेंगे? मोदी घबराए हुए हैं। नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है । क्या उसे भी बदलेंगे। आखिर क्या  क्या बदलेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन भी मोदी सरकार की घबराहट है।