आज का मौसम 20 Dec 2022: देशभर में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, कई जगहों पर भीषण कोहरा

आज का मौसम 20 Dec 2022: देशभर में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, कई जगहों पर भीषण कोहरा

जैसे ही दिसंबर खत्म होने जा रहा है, ठंड अपनी रफ्तार पकड़ चुकी है। 19 दिसंबर देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए काफी ठंड भरा रहा। दिल्ली में प्रचंड ठंडी देखने को मिली। साथ में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

अगले 5 दिनों में मैदानी क्षेत्रों में ठंड कड़ाके की पड़ेगी और घना कोहरा भी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर चलने वाली है।

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में भी आने वाले कुछ दिनों तक भीषण कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू शहर के आसपास का तापमान अब काफी गिर गया है। ऐसे में कोहरे के साथ-साथ विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है परंतु सुबह-शाम भीषण कोहरा पड़ता है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने से काफी ठंडी महसूस की जा रही है। पाला लगातार तापमान गिरा रहा है हालांकि दिन में धूप होने से ठंड से थोड़ी राहत मिलती है।