पूरे भारत में ठंड का कहर जारी कई राज्यों में दृश्यता हुई शून्य

पूरे भारत में ठंड का कहर जारी  कई राज्यों में दृश्यता हुई शून्य

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड से लोगों को कोई भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बल्कि ठंड ने अपना ऐसा कहर बरपाया है कि लोग ठिठुर घरों में दुबक गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले 2 दिनों तक शीतलहर से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर के लगभग सभी क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में अभी मौसम विभाग ने शीतलहर से राहत मिलने की कोई संभावना जारी नहीं की है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं मध्य भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। लोगों को कोहरे से कोई भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कई राज्यों में दृश्यता बिल्कुल शून्य रही। जिसके कारण लोगों को आवागमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 48 घंटों तक शीतलहर और कोहरे से कोई भी राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।