Weather Update: तापमान 37 डिग्री के पार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update: तापमान 37 डिग्री के पार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। पंजाब में तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब में 10 दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। चंडीगढ़ में आज भी कुछ स्थानों पर गर्मी रह सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मियों में हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

दिन में तेज धूप के कारण पंजाब सरकार ने पंजाब में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय धूप तेज है, जिसके कारण सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी।

मौसम विभाग ने इसके बाद बारिश की भी संभावना जताई है। 10 और 11 तारीख को पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इस समय बारिश और तूफान किसानों के लिए ठीक नहीं है।

क्योंकि 10 अप्रैल तक फसल की कटाई जोरों पर होगी। इसके अलावा, गेहूं की फसल भी मंडियों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।