Weather Update: तापमान सामान्य से ज्यादा, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Weather Update News: पंजाब में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
राज्य में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। कल तक तापमान में 2 से 5 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है.
दिन में धूप तेज रहेगी और दोपहर में गर्मी का असर अधिक महसूस किया जाएगा। हालांकि, सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी।