पंजाब के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।

आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहगढ़ साहिब में सबसे अधिक 22.0 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई तक कोई नया अलर्ट नहीं है, लेकिन रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

4 जिलों में भारी बारिश की संभावना

आपको बता दें कि राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

इसी प्रकार, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।