Weather Update: पंजाब के इन 4 जिलों में आज फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: पंजाब के इन 4 जिलों में आज फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: पंजाब में 26 जून की सुबह तक 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बाद में धूप निकल आई। जिसके कारण तापमान में वृद्धि देखी गई। राज्य में गुरुवार शाम को तापमान 2.3 डिग्री बढ़ गया, हालांकि इसके सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहने की संभावना है।

इसके साथ ही राज्य के चार जिलों अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जहां तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

अमृतसर में तापमान 29.5 डिग्री, फिरोजपुर में 29 डिग्री, फाजिल्का में 28.7 डिग्री और जालंधर के नूरमहल में 29.3 डिग्री रहा।

पंजाब के चार जिलों में आज बारिश की चेतावनी

इसके साथ ही पंजाब के चार जिलों पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 जून को एक बार फिर राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। जबकि 30 जून को पूरे राज्य में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।