केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बच्चे भविष्य हैं और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और इस भविष्य को आकार देने में हमारे शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी से बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होने और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में शिक्षकों को पूरा समर्थन देने का आह्वान किया।