प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माँ नारायणी की वंदना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माँ नारायणी की वंदना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माँ नारायणी को नमन करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है, जिसमें माँ नारायणी की परम मंगलमयी, कल्याणस्वरूपा तथा समस्त  पुरूषार्थों  और मनोरथों को सिद्ध करने वाली देवी के रूप में स्तुति की गई है। इस श्लोक में देवी को उनकी शरण में आने वालों की रक्षा करने वाली और दिव्य माता गौरी के रूप में भी नमन किया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा; “सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”