पंजाब में भीषण गर्मी, तापमान चरम पर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, गर्मी बढ़ रही है और अब तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद राज्य में तापमान अभी भी सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना जिले के समराला में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहा।
बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। रोपड़ में तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरदासपुर और मोगा में यह 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।