आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार किया घोषित
आम आदमी पार्टी ने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता को रिक्त राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक हैं और पिछली कई सरकारों में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कल माता काली देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष और पंजाब सरकार के योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
आपको बता दें कि संजीव अरोड़ा के लुधियाना पश्चिम से विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। हाल ही में राजिंदर गुप्ता ने पंजाब योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और श्री काली माता मंदिर पटियाला की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया था।
गौरतलब है कि राज्य में 117 में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। यह चुनाव 24 अक्टूबर को होना है, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत तय है। शुरुआत में चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम सामने आया। हालांकि, जब विपक्षी दलों ने पंजाब राज्यसभा सीट से दिल्ली वालों के चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाया, तो ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम सुर्खियों में आया और आप ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।