दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिला सुरक्षा को दी प्राथमिकता: चित्रा सरवारा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिला सुरक्षा को दी प्राथमिकता: चित्रा सरवारा

आम आदमी पार्टी ने प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के पांचवें दिन आप नेताओं ने हरियाणा में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। चौथे दिन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता सोहना में रहे। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर नरवाना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा गढ़ी-सांपला और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा यमुनानगर में रहीं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल के राज में हरियाणा अपराध में नंबर वन बन गया है। पूरे हरियाणा में अपराध का बोलबाला है। 2009 में केंद्र सरकार ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एडं सिस्टम (सीसीटीएस) शुरू किया गया था। इससे जारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 11 महीनों में हरियाणा में 974 मर्डर हुए हैं, 1700 केस दुष्कर्म के सामने आए हैं, 139 केस सामूहिक दुष्कर्म, 3871 केस किडनैपिंग के, 271 केस डकैती के और क्राइम एग्रीकेट के 10946 केस हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन 5-6 दुष्कर्म के मामले हुए हैं, 11-12 किडनैपिंग के, 3-4 मर्डर हुए हैं। हरियाणा में उत्तर प्रदेश से ढ़ाई गुना ज्यादा क्राइम रेट है। हरियाणा में उत्तर प्रदेश से ढ़ाई गुना ज्यादा क्राइम रेट है। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर महज खानापूर्ति करते नजर आते हैं।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है, न महिलाएं ने व्यापारी सुरक्षित नहीं है। टोहाना में रेस्टोरेंट के मालिक पर दूसरी बार गोलियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा आज पूरे देश में दूसरा सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। रेप की घटनाओं में भी हरियाणा दूसरे नंबर पर है, एक दिन में रेप 5-6 घटनाएं होती है, जाकि एक साल में 1716 रेप केस हुए हैं। किडनैपिंग में तीसरे नंबर पर है, एक साल में 3724 केस हुए हैं। आज हरियाणा में यूपी से भी ढाई गुना ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार के मंत्री तक आराधिक घटनाओं में लिप्त हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती। आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था से लेकर आम जन की लड़ाई मजबूती से लड़ना चाहती है, इसलिए बदलाव की जरुरत है।

चित्रा सरवारा ने कहा कि जहां महिलाओं की सबसे असुरक्षित वाली सूची में हरियाणा दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। दुनिया में यदि एक शहर में सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो वो दिल्ली में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पलवल में गैंगस्टर द्वारा खुले में फायरिंग कर फिरोती मांगने का मामला सामने आया। आज हरियाणा की क्रिमिनल स्थिति को देखते हुए उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा हाल ही में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि आंकड़ों को खेल खेलना बंद करे और जमीन पर काम करे।