अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी घटाए दूध के दाम, जानें पूरी खबर

अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी घटाए दूध के दाम, जानें पूरी खबर

दूध की बढ़ती कीमतों से राहत देते हुए अमूल के बाद अब सहकारी संस्था वेरका ने भी दूध के दाम कम कर दिए हैं। वेरका ने वेरका स्टैंडर्ड मिल्क और वेरका फुल क्रीम मिल्क की एक लीटर पैकेजिंग की कीमत में एक रुपये की कमी की है।

नई दरें आज से लागू होंगी। रविवार से लागू नई कीमतों के अनुसार, वेरका फुल क्रीम दूध अब 61 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा, जबकि वेरका स्टैंडर्ड दूध 67 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा। जबकि पहले वेरका फुल क्रीम 62 रुपये और स्टैंडर्ड दूध 68 रुपये प्रति लीटर मिलता था।

जानकारी के अनुसार वेरका अमृतसर के जनरल मैनेजर हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि वेरका दूध संतुलित और पौष्टिक है। इसमें विटामिन ए और डी भरपूर मात्रा में होता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पिछले शनिवार से अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताज़ा और टी स्पेशल मिल्क जैसे अपने उत्पादों की कीमतों में कमी की है। यह कदम ग्राहकों को राहत देने के लिए उठाया गया है।

अमूल ने भी अपने दामों में 1 रुपए की कटौती की है। वेरका और अमूल की इस पहल से महंगाई के इस दौर में आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।