पीएम मोदी ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं , राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं , राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

आज, रविवार 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित किया जा रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह राष्ट्रीय पर्व संविधान के मूल्यों को संरक्षित रखे तथा एक सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए चल रहे प्रयासों को और बल प्रदान करे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!’ आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महानुभावों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे संविधान की रचना करके यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।

उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित रखेगा तथा एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगा।

इसके साथ ही, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होगा।