पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी चैनलों पर बड़ी कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी चैनलों पर बड़ी कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले ले रही है। कल भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द कर दिए तथा विदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया।

आपको बता दें कि इसी कड़ी के तहत अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बंद कर दिए हैं।

आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
डॉन न्यूज, समा टीवी, आरी न्यूज, जियो न्यूज समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।