शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे सभी बाजार, प्रशासन ने जारी किया आदेश

शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे सभी बाजार, प्रशासन ने जारी किया आदेश

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे हमलों के बाद पंजाब में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पंजाब सरकार ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है। आज सुबह पंजाब के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया। हालाँकि बाद में कुछ राहत दी गई है।

आपको बता दें कि अब श्री मुक्तसर साहिब में प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि श्री मुक्तसर साहिब में अब शाम 7 बजे के बाद सभी बाजार बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक ये घोषणाएं 10 जून तक के लिए जारी की गई हैं। आपको बता दें कि अब शाम 7 बजे के बाद कोई भी दुकान नहीं खुलेगी, सिर्फ जरूरी सामान और मेडिकल की दुकानें ही खुली रहेंगी।