कथित विवादित वीडियो पर भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना

कथित विवादित वीडियो पर भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना

पंजाब के बड़े नेता के कथित तौर पर वायरल हुए अश्लील वीडियो पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सुखपाल खैरा, मनजिंदर सिरसा और बिक्रम मजीठिया समेत विपक्षी नेताओं को आड़े हाथ लिया।

मान ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई वीडियो नहीं पहुंचा है और कहा कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि केवल ये दो या तीन (सिरसा, खैरा और मजीठिया का जिक्र) बहुत कुछ बोलते हैं। मान ने बताया कि सुखपाल खैरा, मनजिंदर सिरसा और बिक्रम मजीठिया ये तीनों आपस में मिले हुए हैं. इसके साथ ही मान ने कहा कि उन्हें किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं मिला है।

मान राज्य के सभी कार्यालयों में नए समय के पहले दिन सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। वह सुबह 7.28 बजे पहुंचे और अपना काम शुरू किया।