बिल्डर्स कॉलोनाइजर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन ने 'आप' पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ की बैठक

बिल्डर्स कॉलोनाइजर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन ने 'आप' पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ की बैठक

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ यहां जालंधर स्थित दाना-पानी होटल में बिल्डर्स कॉलोनाइजर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन ने एक बैठक की। इस मौके पर स्थानीय निकाय कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर, जलंधर उपचुनाव के लिए 'आप' प्रत्याशी सुशिल कुमार रिंकू, राजविंदर कौर थियाड़ा, महिंदर भगत, दीपक बाली समेत प्रापर्टी एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद थे।

मीटिंग के दौरान यूनियन अध्यक्ष मेजर सिंह व सदस्यों ने 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के साथ अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि मान सरकार ही सही मायने में पंजाब को खुशहाली की ओर ले जा सकती है। इतना ही नहीं बैठक में आए मेहमानों ने जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का वादा भी किया।

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव हरचरण सिंह बरसट ने यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के कारोबारियों की सरकार है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार राज्य के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए नीतियां बना रही है और लागू कर रही है। यही कारण है कि जालंधर के लोगों ने मान सरकार की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर जालंधर उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने बड़े अंतर से जितने का मन बना लिया है।