CM भगवंत मान की सेहत में अब सुधार, वह पिछले 5 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

CM भगवंत मान की सेहत में अब सुधार, वह पिछले 5 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले पाँच दिनों से मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि उन्हें आज या कल छुट्टी मिल जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले पांच दिनों से मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि उन्हें आज या कल छुट्टी मिल सकती है। 2 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर की रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर की सुबह आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। 5 सितंबर की शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बिगड़ती सेहत के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक भी स्थगित करनी पड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 8 सितंबर को उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से ही कैबिनेट बैठक की।