CM मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से लिया इस्तीफा
पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। सीएम मान ने यह इस्तीफा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की मौत के मामले में लिया है और चीफ सेक्रेटरी को मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश भी दिए हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने यह इस्तीफा डीएम की मौत के मामले में लिया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है। देखा जाएगा कि वीडियो में मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम सामने आया है और उन पर लगाए गए आरोप वाकई सच हैं। वायरल वीडियो में मंत्री लालजीत भुल्लर पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी।
इस्तीफे के बाद लालजीत भुल्लर का पहला बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और मैं बेगुनाह हूं। मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है ताकि मामले की जांच में कोई दिक्कत न हो। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। हमारी पार्टी ईमानदार है और मैंने भी ईमानदारी से सेवा की है।